देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक, मृत्यु दर घटकर 1.75 प्रतिशत हुई :सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,584 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अब तक संक्रमण से उबर चुके रोगियों की कुल संख्‍या 29,70,492 पर पहुंच गयी है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,584 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अब तक संक्रमण से उबर चुके रोगियों की कुल संख्‍या 29,70,492 पर पहुंच गयी है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77 प्रतिशत से अधिक हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि संक्रमण से मृत्यु दर और कम होकर 1.75 प्रतिशत हो गयी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव, एक दिन में सर्वाधिक 18,105 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,43,844 हुई.

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ठीक हुए मरीजों की संख्‍या इलाज करा रहे रोगियों (8,15,538) की तुलना में 21.5 लाख अधिक हो गई।

इस प्रकार ठीक हुए रोगियों की संख्‍या बढ़कर इस समय स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगियों की तुलना में 3.6 गुना से अधिक हो गई है।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi ने कहा- भारत में है ‘चैलेंज’ को चैलेंज करने का जज्बा.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में इस समय मौजूदा रोगियों की संख्‍या घटी है और वर्तमान में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक के कुल मामलों का केवल 21.16 प्रतिशत ही है।’’

मंत्रालय ने कहा कि अस्‍पतालों में उन्‍नत और प्रभावी क्लीनिकल उपचार पर ध्‍यान देने, घरों में पृथक-वास पर निगरानी, नॉन-इन्‍वेसिव ऑक्‍सीजन सहायता, मरीजों को त्‍वरित एवं समय पर उपचार के लिए लाने हेतु एम्‍बुलेंस सेवाओं में सुधार, एम्‍स नयी दिल्‍ली के टेली परामर्श सत्रों के माध्‍यम से सक्रिय तकनीकी मार्गदर्शन द्वारा कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्‍टरों के नैदानिक प्रबंधन कौशल का उन्‍नयन, स्ट्रिरायड्स ऐंटीकोगुलेंट्स आदि के उपयोग पर ध्‍यान देने आदि से सहज, कुशल रोगी प्रबंधन में मदद मिली है।

उसने कहा, ‘‘इन उपायों से भारत में संक्रमण के मामलों में मृत्‍यु दर (सीएफआर) वैश्विक औसत 3.3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। प्रति दिन इसमें गिरावट आ रही है और यह आज 1.75 प्रतिशत पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\