देश की खबरें | चिकित्सकीय जांच के लिए कोविड-19 के मरीजों को सरकारी केंद्र पर जाने की व्यवस्था खत्म की जाए: सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल से अनुरोध किया कि कोविड-19 के प्रत्येक मरीज को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी केंद्र में जाने की अनिवार्य व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल से अनुरोध किया कि कोविड-19 के प्रत्येक मरीज को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी केंद्र में जाने की अनिवार्य व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने बैजल को इस बाबत पत्र लिखकर कहा है कि संक्रमित व्यक्ति को इन केंद्रों पर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ेगा जिससे सरकारी तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में सिसोदिया ने कहा, “परीक्षण कराने के लिए किसी को पृथक-वास केंद्र में क्यों जाना चाहिए? क्या उसने कोई गलती की है? जिस समय सरकार को उसकी मदद करनी चाहिए हम उसे लंबी कतार में खड़े होने की सजा दे रहे हैं।”

उप मुख्यमंत्री ने मांग की है कि पहले वाली व्यवस्था बहाल की जाए जिसमें चिकित्सकीय जांच के लिए जिला प्रशासन के दल संक्रमित व्यक्ति के घर तक जाते थे।

यह भी पढ़े | रूस ने भारत को UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की, गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर कही बड़ी बात.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रोजाना कोविड-19 के करीब तीन हजार मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे में कोविड-19 के हर मरीज के लिए चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी केंद्रों पर जाना व्यावहारिक नहीं है।

सिसोदिया ने कहा कि उप राज्यपाल को पुरानी व्यवस्था बहाल करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलानी चाहिए।

पिछले सप्ताह बैजल ने आदेश जारी कर कोविड-19 के हर नए मरीज के लिए चिकित्सा केंद्र जाकर यह सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया था कि उसे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकत है या घर पर पृथक-वास में रहने जरूरत है।

सिसोदिया ने कहा कि यदि कोविड-19 के मरीज ऐसे केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े रहेंगे तो इससे संक्रमण के फैलने का खतरा है।

उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे ऐसे केंद्रों पर जाने से डरते हैं। यदि वे नहीं जाएंगे तो उन्हें पुलिस और प्रशासन से फोन आएंगे।”

उन्होंने कहा, “इससे शहर की एम्बुलेंस व्यवस्था का भार भी बढ़ेगा। मैं जानना चाहता हूं कि एम्बुलेंस को पहले गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए या उसे जिसमें लक्षण नहीं हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\