मप्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,360 हुई
प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,360 मरीजों में से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।
भोपाल/ इन्दौर, 18 अप्रैल मध्यप्रदेश के इन्दौर में शुक्रवार रात को कोविड-19 संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1,360 पर पहुंच गयी है।
प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,360 मरीजों में से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इंदौर में कोरोना वायरस से 892 लोग संक्रमित हैं। इन्दौर में इस घातक महामारी से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भोपाल और उज्जैन में छह-छह, देवास में पांच, खरगोन में चार और छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
कोरोना वायरस का घातक संक्रमण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में फैल चुका है। प्रदेश में कुल 52 जिले हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 99 लोग शनिवार तक स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

