विदेश की खबरें | कोविड-19 महामारी 15 से 17.5 करोड़ और लोगों को घोर गरीबी में धकेलेगा: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण घोर गरीबी में रहने वाले लोगों में 15 से 17.5 करोड़ का इजाफा होगा।

संयुक्त राष्ट्र, 23 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण घोर गरीबी में रहने वाले लोगों में 15 से 17.5 करोड़ का इजाफा होगा।

अत्यधिक गरीबी और मानवाधिकारों मामलों के विशेष दूत ओलिवियर डी शटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण 15 से 17.5 करोड़ और लोग अत्यधिक गरीबी की चपेट में आएंगे।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने कोरोनो वायरस से हुई मौतों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार.

शटर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति (सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक) को बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। समिति के प्रतिनिधियों ने अपने कई संवाद में दुनिया की सबसे कमजोर वर्ग की दुर्दशा को लेकर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने विकास मॉडल पर पुनर्विचार करना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण पर की चर्चा, कहा- भारत को देखो कितना गंदा है, वहां की हवा कितनी गंदी है..

उन्होंने कहा कि कहा कि जो लोग घोर गरीबी की चपेट में आएंगे उनमें से अधिकतर अनौपचारिक क्षेत्र में या अनिश्चित रोजगार की स्थिति में काम करने वाले श्रमिक होंगे। उनमें से अधिकतर महिलाएं होंगी।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधार को आकार देने के लिए पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक न्याय को पूर्वशर्त माना जाना चाहिए।

शटर समिति के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवादों में भाग लेने वाले पांच स्वतंत्र विशेषज्ञों में से एक थे। चर्चा में घोर गरीबी और आंतरिक विस्थापन से लेकर शिक्षा, मानवाधिकारों, सुरक्षित पेयजल और पर्याप्त आवास जैसे विषयों को शामिल किया गया था।

विशेषज्ञों ने संघर्ष और जलवायु परिवर्तन के बीच परस्पर संबंध का जिक्र किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की कि छात्रों को महामारी के दौरान स्कूल में स्वच्छ पानी और अन्य स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान