पालघर, 30 जून महाराष्ट्र के पालघर जिला प्रशाासन ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया।
पालघर के जिलाधिकारी कैलाश शिंदे ने अपने आदेश में जिले में रहने वाले (वसई-विरार नगर निगम इलाके को छोड़कर) निजी डॉक्टरों को इस स्वास्थ्य संकट से निपटने में सहयोग देने को कहा।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के मुबई के धारावी में 6 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जिलाधिकारी ने आदेश में एमबीबीएस और बीएएमएस उपाधि धारक डॉक्टरों से विभिन्न कोविड-19 देखरेख केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को समर्पित अस्पतालों में अपनी सेवाएं देने को कहा।
विज्ञप्ति के मुताबिक इन डॉक्टरों के कामकाज की निगरानी जिला सिविल सर्जन डॉ. कंचन वानेरे करेंगी।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा....
जब डॉक्टर वानेरे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जिले में करीब 100 निजी डॉक्टर हैं जिनमें से 45 डॉक्टरों की पहले ही विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती की जा चुकी है।
उन्होंने कहा, हालांकि, 55 साल या इससे अधिक उम्र के डॉक्टरों को महामारी की स्थिति से निपटने के लिए तैनात नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई से सटे पालघर में 29 जून तक कोरोना वायरस से 4,590 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 121 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY