देश की खबरें | कोविड-19: अस्पताल से केवल 13 किलोमीटर की दूरी पर था घर.. लेकिन डॉक्टर लगभग पांच महीने रहे दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पूरी समर्पण भावना से सेवा में लगे डॉक्टर कई महीनों से इसलिए अपने घर नहीं जा पाये कि कहीं उनके परिवार के सदस्यों में कोविड-19 का संक्रमण न फैल जाये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितम्बर कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पूरी समर्पण भावना से सेवा में लगे डॉक्टर कई महीनों से इसलिए अपने घर नहीं जा पाये कि कहीं उनके परिवार के सदस्यों में कोविड-19 का संक्रमण न फैल जाये।

डॉक्टर अजीत जैन जब देर रात को फोन करते थे तो उनकी बेटियां पूछती थी ‘‘आप घर कब आओगे?’’

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारी से आत्महत्या नहीं कर रहे युवक, इसके लिए बीजेपी की व्यवस्था है जिम्मेदार.

दिल्ली में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए नोडल अधिकारी लगभग पांच महीने से अपने घर नहीं जा पाये। ड्यूटी और परिवार के सदस्यों के बीच संक्रमण फैलने के डर की वजह से वह घर नहीं गये।

दिलगाड गार्डन स्थित अपने अस्पताल से केवल आधे घंटे की 13 किलोमीटर की यात्रा करके जब वह कमला नगर में स्थित अपने घर पहुंचे तो उनकी दो बेटियों ने दरवाजा खोला और उन्हें गले लगा लिया।

यह भी पढ़े | ‘UPSC, SSC Recruitments to Continue as Usual’: राहुल गांधी के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम निजीकरण’ के बयान पर केंद्र का स्पष्टीकरण.

जैन की पत्नी ने उनकी ‘आरती’ की और माथे पर ‘तिलक’ लगाया और उनके बेटे ने डॉक्टर के घर आने का एक वीडियो बनाया। डा. जैन 17 मार्च के बाद पहली बार घर आये। केक काटा गया और परिवार ने लगभग छह महीनों के बाद एक साथ बैठकर खाना खाया।

पिछले 170 दिनों तक काम करने के बाद बृहस्पतिवार को पहली छुट्टी लेने वाले डा. जैन ने कहा, ‘‘मार्च में जब मामले बढ़ने लगे तो हम समझ गये कि कोविड-19 उन सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है जिसका मानव जाति ने सामना किया है।’’

डा. जैन (52) ने कहा, ‘‘शुरूआत में मैं इस आशंका के कारण घर नहीं गया कि मेरे परिवार में कही संक्रमण न फैल जाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता की उम्र 75 वर्ष से अधिक है। मैं उनके लिए चिंतित था। मैं उनके जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहता था।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच वह अपने परिवार से फोन पर ही बात करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता थी। मैं अपने परिवार से केवल रात लगभग एक या दो बजे बात किया करता था।’’

जैन की बेटी आरूषि जैन ने कहा कि परिवार उनके लिए चिंतित था। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे पूछा करते थे कि पापा आप घर कब आओगे?’’

शुरूआत के तीन महीनों में जैन बहुत कम सो पाते थे और उनका फोन लगातार बजता रहता था।

डॉक्टर ने अपना निजी मोबाइल नम्बर कोरोना वायरस के उन सभी मरीजों को दे रखा था जिनका या तो इलाज चल रहा है या स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी