देश की खबरें | कोविड-19: मिजोरम में एक की मौत, गुजरात और कर्नाटक में 2433 नए मरीज सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के तीन कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तथा कर्नाटक और गुजरात में संक्रमण के कुल 2433 मामले सामने आए।
आइजोल/बेंगलुरु/अहमदाबाद, 11 दिसंबर पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के तीन कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तथा कर्नाटक और गुजरात में संक्रमण के कुल 2433 मामले सामने आए।
मिजोरम में बीएसएफ के तीन जवानों समेत 14 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,008 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या सात पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कोविड-19 के 181 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,820 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसी बीच कर्नाटक में संक्रमण के 1,210 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 16 और मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि इसके बाद कुल मामले बढ़कर 8,99,011 हो गए और मृतकों की संख्या 11,928 पर पहुंच गई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 8,68,471 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 18,593 मरीज उपचाराधीन हैं।
इसी दौरान गुजरात में 1,223 और लोग संक्रमित पाए गए, कोविड-19 के 1,403 मरीज ठीक हो गए और महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,25,304 मामले सामने आ चुके हैं।
शुक्रवार को विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि अब तक महामारी से 4,148 मरीजों की मौत हो चुकी है और 2,07,529 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)