एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 13.75 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में अभी कोविड-19 के 9,19,023 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या अब तक सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का “महज” 13.75 प्रतिशत है।

देश की खबरें | कोविड-19: उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 13.75 प्रतिशत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारत में अभी कोविड-19 के 9,19,023 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या अब तक सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का “महज” 13.75 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Alwar Gangrape Case: राजस्थान के अलवर में पति के सामने दलित महिला से गैंगरेप का मामला, सभी पांचों आरोपी दोषी करार, 4 को उम्रकैद की सजा.

मंत्रालय के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत लगातार घट रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कोविड-19 के 56,62,490 मरीज ठीक हो चुके हैं और यह संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 47,43,467 अधिक है।

यह भी पढ़े | बिहार के BJP के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा लोक जनशक्ति पार्टी में हुए शामिल : 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 प्रतिशत हो गई है।

सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के कुल 75,787 मरीज ठीक हो गए और इसी दौरान संक्रमण के 61,267 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में संक्रमण के नए मामलों से अधिक हो गई है।

ठीक होने वाले मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज, 10 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में है।

अकेले महाराष्ट्र में कोविड-19 के लगभग 13,000 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि चौबीस घंटे के दौरान संक्रमण के 61,267 नए मामलों का 75 प्रतिशत, दस राज्यों और संघ शासित प्रदेश से सामने आया है।

महाराष्ट्र में संक्रमण के दस हजार से अधिक और कर्नाटक में सात हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा एक दिन में महामारी से 884 मरीजों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).