कोविड-19: नेपाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 120
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 11 मई नेपाल में कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नेपाल उन राष्ट्रों में शामिल है जहां कोविड-19 के न्यूनतम मामले सामने आए हैं और इस बीमारी से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार ताजा सामने आए मामलों में पश्चिम नेपाल के कपिलवस्तु जिले के 10 व्यक्ति संक्रमण के शिकार हुए हैं।
नेपाल में कोविड-19 के 89 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 31 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

