कोविड-19: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गुजरात में कोई कार्यक्रम नहीं
वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और नियमित रूप से हाथ धोने का संकल्प लें ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हासिल किया जा सके।
अहमदाबाद, एक मई कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गुजरात सरकार राज्य स्थापना के 60वें साल के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रही है।
वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और नियमित रूप से हाथ धोने का संकल्प लें ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हासिल किया जा सके।
उन्होंने लोगों से इस दिवस का उत्सव घर में मनाने और इस वायरस के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल मीडिया पर संकल्प लेने का वीडियो भी अपलोड करने को कहा है और उसमें हैशटैग ‘विजय संकल्प’ लिखने को कहा गया है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘ स्थापना दिवस के मौके पर गुजरात के लोगों को बधाई। गुजरात के लोग अपनी इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते हैं। कई क्षेत्रों में गुजरात के लोगों ने विशेष योगदान दिया है। मैं शुभकामनाएं देता हूं कि भविष्य में भी गुजराती नई ऊंचाइयों को छूते रहें। जय जय गरवी गुजरात।’’
उल्लेखनीय है कि बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 लागू होने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों की स्थापना हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

