देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह तीसरी बार है जब 24 घंटों में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18 और 24 जुलाई को कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।
गौरतलब है कि इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी जबकि उस दिन संक्रमण के 217 नये मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.33 प्रतिशत रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

