कोविड-19: असम में नए मामले, कुल मामलों की संख्या 378 पर पहुंची

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

जियो

गुवाहाटी, 24 मई असम में रविवार को कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 378 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

सरूसजई पृथक-वास केंद्र से शाम को संक्रमण के आठ मामलों की जानकारी मिली जबकि तेजपुर पृथक-वास केंद्र और जोरहाट से सुबह दो-दो मामले प्रकाश में आए।

नलबारी से छह, कामरूप से पांच, होजाइ से चार, कामरूप मेट्रो से दो, नौगांव से दो और मोरीगांव से संक्रमण का एक मामला सामने आया।

मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राज्य में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई लेकिन इनमें से नब्बे प्रतिशत मामले पृथक-वास केंद्रों से हैं।”

उन्होंने कहा, “यदि हमने पृथक-वास में रखने की नीति का पालन नहीं किया होता तो संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल जाता।”

कोविड-19 के कुल 378 मामलों में से 314 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 57 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, चार व्यक्तियों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है और तीन राज्य से बाहर चले गए हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में से 271 मामले हाल ही में असम लौटे व्यक्तियों के हैं और 39 तबलीगी जमात के सदस्यों के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\