देश की खबरें | कोविड-19: मुंबई में करीब दो महीने में एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में करीब दो महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 86,132 हो गई, जिनमें से 64 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर करीब 5,000 हो गई।
मुंबई (महाराष्ट्र), सात जुलाई मुंबई में करीब दो महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 86,132 हो गई, जिनमें से 64 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर करीब 5,000 हो गई।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण के 806 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 86,132 हो गई है और 64 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,999 हो गई है।
यह भी पढ़े | ब्राजील के प्रेसिडेंट जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
यह मुंबई में पिछले 55 दिन में रोजाना सामने आने वाले नए लोगों की सबसे कम संख्या है।
इससे पहले मुंबई में 13 मई को 800 मामले सामने आए थे।
मुंबई में कोविड-19 का पहला मरीज 11 मार्च को मिला था, जबकि पहली मौत 17 मार्च को हुई थी।
बीएमसी ने बताया कि 985 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 58,137 हो गई है।
उसने बताया कि शहर में 22,996 लोगों का उपचार चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

