एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अब तक कोविड-19 टीकाकरण किये गये लोगों की संख्या शनिवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई, जिनमें अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली में अब तक कोविड-19 टीकाकरण किये गये लोगों की संख्या शनिवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई, जिनमें अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को दिल्ली में 9,500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इनमें अग्रिम मोर्चे के कर्मी भी शामिल हैं। यह लक्षित संख्या का करीब 53 फीसदी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17,900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 9510 लोगों को टीके की खुराक दी गई। नौ लोगों में टीके का प्रतिकूल असर देखा गया।

टीकाकरण अभियान के तीसरे सप्ताह में शुक्रवार को दिल्ली में 9,200 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए थे जो लक्षित संख्या का करीब 50 प्रतिशत है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक एक लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के टीकाकरण की भी शुरूआत की गई है।”

उन्होंने बताया कि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को भी टीका लगाने का काम शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम, उत्तर, उत्तर पश्चिम, पूर्व और पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी टीका लगवाने के लिए आगे आए और मिसाल पेश की।

उन्होंने बताया कि कई पुलिस कर्मी भी टीका लेने के लिए आगे आए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासकों को टीके की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर आम जनता में विश्वास जगाने की आवश्यकता है।

सूत्रों ने बताया था कि अब अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए भी शनिवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उनमें पुलिस, नागरिक सुरक्षा कर्मी, जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि साथ ही, अब सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार से लेकर शनिवार तक टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है, जबकि पहले सिर्फ चार दिन- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही टीके लगाए जाते थे।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने के बाद अभियान की गति बीच में धीमी पड़ गई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से इसकी रफ्तार बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 01:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).