एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : पांच राज्यों में 78 फीसदी से अधिक नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और 78.41 फीसदी नए मामले इन पांच राज्यों से हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

देश की खबरें | कोविड-19 : पांच राज्यों में 78 फीसदी से अधिक नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 15 मार्च महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और 78.41 फीसदी नए मामले इन पांच राज्यों से हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 26,291 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 16,620 नए मामले आए (रोजाना नए मामलों का 63.21 फीसदी)। केरल में 1792 जबकि पंजाब में 1492 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आठ राज्यों में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा।’’

इसने बताया कि केरल में पिछले एक महीने से मामलों की संख्या घट रही है।

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,19,262 है, जो कुल संक्रमण का 1.93 फीसदी है।

भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों का 77 फीसदी मामला महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से है।

बहरहाल, भारत में टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या अब करीब तीन करोड़ होने जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक 5,13,065 सत्र के माध्यम से 2,99,08,038 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान के 58वें दिन (14 मार्च को) 1,40,880 खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘रविवार होने की वजह से कल अधिकतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया।’’

इसने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 17,455 लोगों के ठीक होने के साथ ही देश में अब तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। साथ ही नए ठीक हुए मरीजों में से 84.10 फीसदी छह राज्यों से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).