एजेंसी न्यूज

UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश

कोविड-19 के प्रकोप के कारण संयुक्त अरब अमीरात और किर्गिस्तान में लम्बे समय से फंसे कुल 306 भारतीय नागरिक बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आये. उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे 158 भारतीयों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है जिनमें मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के मूल निवासी शामिल हैं.

UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- ANI)

इंदौर/मध्य प्रदेश, 25 जून: कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और किर्गिस्तान में लम्बे समय से फंसे कुल 306 भारतीय नागरिक बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आये. अलग-अलग विमानन कम्पनियों के दो विशेष विमान इन्हें लेकर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे. स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अब्दुल्ला फारूकी ने बताया कि एयर अरेबिया का विशेष विमान शारजाह से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह 11:00 बजे इंदौर के हवाई अड्डे पर उतरा.

उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे 158 भारतीयों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है जिनमें मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के मूल निवासी शामिल हैं. फारूकी ने बताया कि इन यात्रियों में इंदौर के 66 लोग शामिल हैं जिन्हें शहर के एक पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिये भेजा गया है. इस बीच, कोविड-19 संकट के चलते परदेश में फंसे भारतीय नागरिकों का एक और समूह स्वदेश लौटा.

यह भी पढ़ें: आगरा के एक फैशन डिजाइनर ने सूरत के स्टूडियो फैशनोवा की टीम के साथ मिलकर पहला यूनिसेक्स पीपीई ‘नारी कवच कोविड-19’ किया लॉन्च

हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमानन कम्पनी एविया ट्रैफिक की विशेष उड़ान किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से 148 भारतीयों को लेकर दोपहर 01:41 बजे इंदौर पहुंची. उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही दोनों उड़ानों से स्वदेश लौटे यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनके सामान को संक्रमण मुक्त किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).