देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए कोविड-19 रहा ज्यादा घातक: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, गुर्दे की समस्या, सीओपीडी जैसे गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कोविड-19 ज्यादा जानलेवा साबित हुआ। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अध्ययन से यह निष्कर्ष सामने आया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, नौ दिसंबर पश्चिम बंगाल में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, गुर्दे की समस्या, सीओपीडी जैसे गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कोविड-19 ज्यादा जानलेवा साबित हुआ। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अध्ययन से यह निष्कर्ष सामने आया है।

अध्ययन में कहा गया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कोविड-19 संक्रमण से मृत 30 प्रतिशत महिलाएं उच्च रक्तचाप से जूझ रही थीं जबकि दम तोड़ने वाले 28 प्रतिशत पुरूष भी इसका सामना कर रहे थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बांदा में हैंडपंप में करंट आने से व्यक्ति की मौत.

कोविड-19 की चपेट में आयी कम से कम 24.5 प्रतिशत महिलाएं मधुमेह से पीड़ित थीं जबकि 24.2 प्रतिशत पुरूष भी इसका सामना कर रहे थे।

कोविड-19 से मृत 10.6 प्रतिशत लोग हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे थे। संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले 10.2 प्रतिशत लोग गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को सरल बनाने के लिए नई BC सखी का होगा प्रशिक्षण.

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में किए गए अध्ययन में कहा गया कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से 5.5 प्रतिशत पुरूष और 3.9 प्रतिशत महिलाएं जूझ रही थीं। अध्ययन के मुताबिक कैंसर और डायलिसिस की स्थिति में कोविड-19 महिलाओं के लिए ज्यादा घातक रहा।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से पहली मौत मार्च में हुई थी। पुरूषों के मामलों में मृत्यु दर दो प्रतिशत से नीचे और महिलाओं के मामले में 1.5 प्रतिशत से नीचे हैं। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट