देश की खबरें | कोविड-19 से और 255 लोगों की मौत, 8737 नये मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से और 255 लोगों की मौत हो गई तथा 8737 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

लखनऊ, 18 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से और 255 लोगों की मौत हो गई तथा 8737 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 से 255 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,072 हो गई है।

उसके अनुसार सबसे ज्यादा 20 मौतें मेरठ में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 19, कानपुर नगर में 12, सहारनपुर में 11 और आगरा में 10 कोविड-19 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 8,737 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि की गई है। इसी अवधि में 21,108 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 502 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 453, सहारनपुर में 374, गौतम बुद्ध नगर में 345 और मुजफ्फरनगर में 337 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में इस वक्त एक लाख 36 हजार 342 कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,79,581 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 16,37,663 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14,83,249 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड