देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश ने सस्ते उपचार के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के रोगियों को उचित दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया है। यह जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

जियो

नयी दिल्ली, 16 जून कोविड-19 के रोगियों को उचित दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया है। यह जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने की संभावना की रिपोर्ट पर मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी करें ताकि बिस्तरों की उपलब्धता में बढ़ोतरी हो और गंभीर रूप से बीमार लोगों का ठीक से इलाज किया जा सके। साथ ही उसने सेवा देने के लिए उचित और पारदर्शी शुल्क सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 3.9 मापी गई: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने इस तरह के कदम उठाए हैं।’’

इसने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के साथ उन्होंने बातचीत की और उचित दर तथा कोविड-19 के गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के लिए व्यवस्था करने पर समझौता किया।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का ठेका चीनी कंपनी STEC को देने का विरोध हुआ तेज, आरएसएस के सहयोगी ने भी जताई आपत्ति.

राज्यों से कहा गया है कि निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी करें और सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य सुविधाओं की पूलिंग पर विचार करें। इससे कोविड-19 के रोगियों को त्वरित, अच्छी गुणवत्ता और उचित देखभाल सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक देश में 907 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क तैयार किया गया है जिनमें 659 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र की और 248 निजी क्षेत्र की हैं। इसने कहा कि आरटी-पीसीआर कोविड-19 का पता लगाने के लिए स्वर्ण मानक जांच है।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक कोविड-19 के लिए 59 लाख 21 हजार 69 नमूनों की जाचं की जा चुकी है जिनमें एक लाख 54 हजार 935 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी