एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : देश में 54 दिन बाद सबसे कम 1,27,510 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 54 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,27,510 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | कोविड-19 : देश में 54 दिन बाद सबसे कम 1,27,510 नए मामले
Corona

नयी दिल्ली, एक जून भारत में 54 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,27,510 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,795 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,31,895 हो गई। देश में 35 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन बाद उपचाराधीन मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 34,67,92,257 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,25,374 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 प्रतिशत है, जो लगातार आठ दिन से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 8.64 प्रतिशत हो गई है।

देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी 43 दिन बाद 20 लाख से कम हो गई है। अभी 18,95,520 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 1,30,572 की गिरावट आई है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 19वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

देश में अभी तक कुल 2,59,47,629 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत हो गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).