एजेंसी न्यूज

कोविड-19 लॉकडाउन : जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों ने कश्मीरी प्रवासियों के शिविरों का दौरा किया

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के राहत एवं पुनर्वास आयुक्त :प्रवासी: टी के भट की अगुवाई में एक दल पांच शिविरों का दौरा किया और वहां की सुविधाओं की समीक्षा की ।

कोविड-19 लॉकडाउन : जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों ने कश्मीरी प्रवासियों के शिविरों का दौरा किया
जमात

जम्मू, 27 अप्रैल जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल सोमवार को यहां स्थित कश्मीरी प्रवासियों के शिविरों का दौरा किया ।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के राहत एवं पुनर्वास आयुक्त :प्रवासी: टी के भट की अगुवाई में एक दल पांच शिविरों का दौरा किया और वहां की सुविधाओं की समीक्षा की ।

प्रवक्ता ने बताया कि ये शिविर पुर्खू, मुठी, बूटा नगर, नगरोटा एवं जगती में स्थित है ।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में आपूर्ति होने वाली आवश्यक वस्तुओं का भी भट ने जायजा लिया ।

प्रवक्ता ने बताया कि शिविरों के कमांडेंट को चौकस रहने को कहा गया है ताकि वहां रहने वाले लोगों के समक्ष लॉकडाउन के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके ।

शिविर के अधिकारियों को सूचित किया गया कि प्रवासियों के लिए एक पोर्टल बनाया गया है जहां वह नकद सहायता, राशन, स्वच्छता एवं बिजली जैसी अपनी समस्याओं के समधान के लिये पंजीयन करा सकते हैं ।

प्रवक्ता ने बताया कि अबतक 65 ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनका त्वरित तौर पर निष्पादन किया गया ।

उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त ने स्वच्छता एवं साफ सफाई की जरूरत पर अधिक जोर दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).