देश की खबरें | कोविड-19: पश्चिम बंगाल में लगा लॉकडाउन, दुकानें बंद, सड़कों से वाहन नदारद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

सरकार के एक सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद रहीं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों से नदारद थे। 25 और 29 जुलाई को भी ऐसे ही लॉकडाउन लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े | चुनाव आयोग ने 7 सितंबर तक स्थगित किए सभी उपचुनाव, कोरोना महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर लिया फैसला.

राज्य के कुछ हिस्सों में वायरस के सामुदायिक प्रसार के बीच द्वि-साप्ताहिक लॉकडाउन को लागू करने का कदम उठाया गया।

पुलिस के विशष दल शहर के विभिन्न हिस्सों में, खासकर निरुद्ध क्षेत्रों में गश्त लगा रहे हैं। लोगों को घरों और उनके इलाके से निकलने के लिए रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आपातकालीन सेवाओं के अलावा सरकारी और निजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक और निजी परिवहन, अन्य गतिविधियां इन दिनों बंद रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार को कोविड-19 से 39 लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 1,221 हो गए हैं। वहीं 2,291 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 49,321 हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू