एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: इंद्राणी मुखर्जी ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी है।

देश की खबरें | कोविड-19: इंद्राणी मुखर्जी ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी

मुंबई, 13 मई शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी है।

अभियोजन पक्ष ने बृहस्पितवार को विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदले के समक्ष अपना जवाब दाखिल कर जमानत याचिका का विरोध किया ।

अदालत ने कहा कि उसे मध्य मुंबई में स्थित बायकुला जेल से मुखर्जी का लिखित हलफनामा और एक पत्र मिला है, जिसमें स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत मांगी गई है।

इस बीच, मुखर्जी की नियमित जमानत की याचिका बंबई उच्च न्यायालय में लंबित है।

पिछले साल जुलाई में भी मुखर्जी ने जेल में कोविड-19 फैलने का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी।

मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रही है।

आरोप है कि मुखर्जी, उसके वाहन चालक श्यामवीर राय और संजीव ने अप्रैल 2012 में एक कार में बोरा (24) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पड़ोसी रायगढ़ जिले में बोरा का जला हुआ शव मिला था।

मुखर्जी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया है।

बाद में, इस षड़यंत्र में संलिप्त होने के आरोप में पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। उच्च न्यायालय ने इस साल की शुरुआत में पीटर को जमानत दे दी थी। फिलहाल वह जेल से बाहर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).