देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिये 12,500 किट मिलीं, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंदौर में इस महामारी के मरीजों की जल्द पहचान के प्रयासों के तहत मंगलवार से ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ का सिलसिला शुरू हो गया। राज्य सरकार की ओर से पहले चरण में जिले को ऐसी 12,500 किट मिली हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 18 अगस्त मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंदौर में इस महामारी के मरीजों की जल्द पहचान के प्रयासों के तहत मंगलवार से ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ का सिलसिला शुरू हो गया। राज्य सरकार की ओर से पहले चरण में जिले को ऐसी 12,500 किट मिली हैं।

कोविड-19 की रोकथाम के लिये जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "निजी क्षेत्र की एक कम्पनी की विकसित किट की मदद से रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिये जिले में कुल 89 टीमें बनायी गयी हैं। इनमें से 11 टीमों को मंगलवार को जांच के लिये भेजा गया।"

यह भी पढ़े | Facebook Row: फेसबुक को लेकर जारी बयानबाजी में कूदे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया सोनिया-राहुल गांधी का बयान.

उन्होंने बताया कि ये टीमें कोविड-19 के पुष्ट मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आये अन्य लोगों में संक्रमण का पता लगाने के लिये उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट करेंगी।

मालाकार ने बताया कि फीवर क्लिनिकों में पहुंचने वाले व्यक्तियों, पृथक-वास केंद्रों (क्वारन्टीन सेंटरों) में रखे गये लोगों और जेलों में बंद कैदियों के साथ ही स्थानीय हवाई अड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का भी रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जायेगा।

यह भी पढ़े | Congress Writes to Mark Zuckerberg: कांग्रेस ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, हाई लेवल जांच की मांग की.

उन्होंने बताया, "रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिये संबंधित व्यक्ति की नाक से स्वाब का नमूना लिया जाता है। छोटी-सी किट से नमूने की जांच पर 20 से 30 मिनट के भीतर पता चल जाता है कि वह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं?"

मालाकार ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 142 नये मामले मिलने के बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की कुल तादाद 10,191 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि गुजरे पांच महीनों के दौरान जिले में कुल 345 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं, जबकि 6,683 लोग इलाज के बाद इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\