देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 दिन में संक्रमण के मामले लगभग दोगुने हुए

ठाणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या पिछले एक पखवाड़े में लगभग दोगुनी हो गई है। जिले में एक मई से अब तक संक्रमण के मामलों में बेहद वृद्धि हुई है।

अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार ठाणे जिले में एक मई तक कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 1,011 मामले थे जिनकी संख्या मंगलवार की रात तक बढ़कर 33,324 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 15 दिन में ही जिले में संक्रमण के मामले 17,008 से बढ़कर 33,324 हो गए।

यह भी पढ़े | चीन को एक और बड़ा झटका! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- हाइवे प्रोजेक्ट्स में बैन होंगी चीनी कंपनियां.

जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक मई से अब तक कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या भी 29 से बढ़कर 1,064 हो गई है।

इस बीच संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए ठाणे, मीरा भायंदर और कल्याण डोम्बिवली के निकाय प्रशासन ने अगले दस दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है।

आदेश में कहा गया कि भिवंडी और नवी मुंबई की महानगर पालिकाओं ने कुछ निषिद्ध क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)