देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से अब तक 15 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5,303 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी जबकि 143 नये मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,303 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 22 जून ओडिशा के गंजाम में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी जबकि 143 नये मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,303 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 143 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसके बाद अब तक 3,863 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह संख्या राज्य में कुल 5,303 संक्रमितों का 72.84 फीसद है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने देशवासियों को कालिदास जयंती की दीं शुभकामनाएं: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बयान में कहा गया है, ‘‘ गंजाम जिले में 46 साल के एक कोविड-19 मरीज की अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।’’
इस बीच, मयूरभंज जिले में भी 60 साल के एक कोविड मरीज की मौत हो गयी । उसे ग्रासनली का कैंसर था।
यह भी पढ़े | चीन को छोड़कर भारत इलेक्ट्रॉनिक सामान US, सिंगापुर और ताइवान से कर सकता है आयात- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर.
अधिकारी ने कहा, ‘‘ लेकिन उसकी मौत की वजह कैंसर के ऑपरेशन के बाद उत्पन्न जटिलताएं थीं।’’
अधिकारी ने कहा कि जिन कोविड-19 मरीजों की अन्य कारणों से मौत हुई, उनकी संख्या छह हो गयी है।
उन्होंने बताया कि जो 143 नये मामले सामने आये हैं उनमें 137 विभिन्न पृथक-वास केंद्र से हैं। इन केंद्रों में अन्य स्थानों से आये लोगों को प्राथमिक निरीक्षण के लिए ठहराया गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो कर्मी भी संक्रमित पाये गये हैं।
विभाग के अनुसार, सबसे अधिक नये 32 मरीज गंजाम जिले से हैं जबकि कटक से ऐसे 20 मरीज हैं।
अधिकारी के अनुसार, राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 1,419 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि रविवार को 3,458 नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक कुल 2,27,861 नमूनों के परीक्षण हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

