देश की खबरें | मुजफ्फरपुर में कोविड-19 अस्पताल 31 अगस्त से काम करना शुरू करेगा:राय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि मुजफ्फरपुर में 500 बिस्तरों वाला अस्थायी कोविड-19 अस्थायी अस्पताल में 31 अगस्त से कामकाज शुरू हो जाएगा।
मुजफ्फरपुर(बिहार), 25 अगस्त केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि मुजफ्फरपुर में 500 बिस्तरों वाला अस्थायी कोविड-19 अस्थायी अस्पताल में 31 अगस्त से कामकाज शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मुजफ्फरपुर शहर में पतही हवाई अड्डे के पास अस्पताल स्थल का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी।
यह अस्पताल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाया जा रहा है और इसमें लगी लागत का वहन पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
राय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहटा और मुजफ्फरपुर में दो अस्थायी कोविड-19 अस्पतालों को मंजूरी दी है। मैं अस्पताल के निर्माण के लिए किए जा रहे काम का निरीक्षण करने आया हूं।’’
राय ने सोमवार को बिहटा के कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया।
डीआरडीओ के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राय ने कहा, ‘‘यह (मुजफ्फरपुर) अस्पताल 31 अगस्त, 2020 से शुरु हो जाएगा। इसका उद्घाटन एक दिन पहले या बाद में हो सकता है, लेकिन एक सप्ताह के भीतर निश्चित रूप से इसमें इलाज शुरु हो जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)