देश की खबरें | कोविड-19: गुजरात में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14,097 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14,097 नए मामले सामने आए और राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,81,737 हो गई।
अहमदाबाद, 24 अप्रैल गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14,097 नए मामले सामने आए और राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,81,737 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को संक्रमण के कारण 152 लोग मारे गए, जो कि राज्य की सर्वाधिक दैनिक मृतक संख्या है। राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़कर 6,171 हो गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में शनिवार को कम से कम 6,479 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और इसी के साथ संक्रमण को बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,67,972 हो गई। राज्य में लोगों के संक्रमण के बाद स्वस्थ होने की दर 76.38 प्रतिशत है।
राज्य में 1,07,594 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 396 लोगों की हालत गंभीर है।
राज्य में अहमदाबाद में सर्वाधिक नए मामले (5,683) सामने आए। इसके बाद सूरत में 2,686, वडोदरा में 701, जामनगर में 639, राजकोट में 500, मेहसाणा में 430, भावनगर में 310 और बनासकांठा में 291 नए मामले सामने आए।
सूरत में शनिवार को सर्वाधिक 28 लोगों की मौत हुई। इसके बाद अहमदाबाद में 25, वडोदरा में 14 और राजकोट में 12 लोगों की मौत हुई।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 1,11,70,997 लोगों को टीका लग चुका है, जिनमें 92,99,215 लोगों को टीके की पहली खुराक और 18,71,782 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं द्वीप और दादरा एवं नगर हवेली में संक्रमण के 242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,481 हो गई है।
उन्होंने बताया कि 118 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,443 हो गई है। संक्रमण से केंद्रशासित प्रदेश में अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

