देश की खबरें | कोविड-19: एसएसबी के हैड कांस्टेबल की जान गयी, सीएपीएफ में मृत्यु का दसवां मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।

जियो

नयी दिल्ली, पांच जून सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक हैड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी थे और दिल्ली में 25वीं बटालियन में तैनात थे।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन के मेजर जनरल लिउ लिन बीच कल होगी वार्ता.

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी गुर्दे की बीमारी से पहले से पीड़ित थे और संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।

नेपाल और भूटान से लगती हुई भारतीय सीमा की रक्षा में तैनात रहने वाले इस बल में संक्रमण की वजह से मौत का पहला मामला है। बल में कुल 80,000 कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 20 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामलों की संख्या 10 हो गयी है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कोविड-19 से चार जवानों की मौत हुई। वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो-दो जवानों की मौत हुई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक कर्मी की भी संक्रमण से मृत्यु हो गयी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शुक्रवार को संक्रमण के कम से कम 25 नये मामले सामने आए।

पीटीआई- द्वारा प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,540 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,090 से अधिक जवान स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\