देश की खबरें | कोविड-19 ने मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर डाला है : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने लोगों को अंगदान के लिए भी प्रोत्साहित किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने लोगों को अंगदान के लिए भी प्रोत्साहित किया ।

राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर हर्षवर्धन ने कहा कि अंगदान के पवित्र कार्य में कोई उम्र ,जाति, धर्म, समुदाय, मान्यता की बाधा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने वोकेशनल कोर्सेस को व्यावहारिक, सम्मानजनक और रोजगार परक बनाने का रखा लक्ष्य.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘अंगों के काम नहीं करने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल के मुताबिक अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण हर साल करीब पांच लाख लोग दम तोड़ देते हैं । मैं यह भी कहना चाहता हूं कि अंग दान के इस पवित्र काम में उम्र ,जाति, धर्म, समुदाय, मान्यता की बाधा नहीं होनी चाहिए।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘अगर 18 साल से कम उम्र के बच्चे अंग दान करना चाहते हैं तो वे अपने माता-पिता या अभिभावकों की सहमति से ऐसा कर सकते हैं। वेबिनार, सेमिनार और कार्यशाला के जरिए इस अभियान का मकसद अंगदान के बारे में डर को खत्म करना और अंगदान को स्वीकार्यता प्रदान कर मूल समस्या को खत्म करना है।’’

यह भी पढ़े | सौर ऊर्जा से रोशन होगा यूपी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की परियोजनाएं.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण भारत में मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंगदान दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हम स्वास्थ्य क्षेत्र और मानवता की मदद के लिए मृतकों के अंगदान के योगदान को चिन्हित करते हैं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने 295 अंग प्रतिरोपण किए। इनमें से फेफड़ा के 76 प्रतिरोपण मुख्य रूप से कोविड-19 से पीड़ित मरीजों पर किए गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ द्वारा अंगदान और प्रतिरोपण पर वैश्विक निगरानी (जीओडीटी) वेबसाइट के मुताबिक 2019 में 12,666 अंग प्रतिरोपण के साथ भारत विश्व में तीसरे स्थान पर रहा। इसके लिए राज्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों के शानदार प्रदर्शन को हर कदम पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\