देश की खबरें | कोविड-19: डीयू के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा ने जमानत याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माओवादियों से संबंध के कारण यहां एक कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा ने बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के समक्ष जमानत याचिका दायर की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 19 जुलाई माओवादियों से संबंध के कारण यहां एक कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा ने बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के समक्ष जमानत याचिका दायर की है।

याचिका में साईबाबा के खराब स्वास्थ्य एवं जेल में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का हवाला दिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मिंटो रोड ब्रिज के निचे जमा हुए पानी में तैरता मिला व्यक्ति का शव.

साईबाबा ने अदालत से याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया, जिसके बाद न्यायमूर्ति अतुल चंदुरकर और न्यायमूर्ति अमित बोरकर ने महाराष्ट्र सरकार और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर 24 जुलाई से पहले अपना जवाब देने को कहा। इस मामले पर आगे की सुनवाई 24 जुलाई को ही होनी है।

जमानत याचिका में कहा गया है कि पहले से कई बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण साईबाबा पर वायरस से संक्रमित होने का अधिक खतरा है।

यह भी पढ़े | भारतीय ट्राइबल पार्टी ने CM अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को दिया अपना समर्थन: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साईबाबा को नागपुर केंद्रीय कारागार में रखा गया है, जहां अब तक 150 से अधिक कैदी और 40 जेलकर्मी संक्रमित पाए जा चुके हैं।

इस कारागार में 1,800 कैदी हैं और यहां 265 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

महाराष्ट्र गढ़चिरौली जिले की सत्र अदालत ने माओवादियों से संबंध और देश के खिलाफ जंग छेड़ने के समान गतिविधियों में शामिल होने के मामले में मार्च 2017 में साईबाबा और चार अन्य को दोषी ठहराया था और सजा सुनाई थी।

अदालत ने अवैध गतिविधि रोकथाम कानून के तहत साईबाबा और अन्य को दोषी ठहराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\