खेल की खबरें | ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के मेरे विश्वास को डगमगाने में कोविड-19 विफल रहा: नवजोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से उबरने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी नवजोत कौर ने सोमवार को कहा कि यह खतरनाक वायरस भी आगामी तोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के उनके आत्मविश्वास को नहीं डिगा सका है।
बेंगलुरु, 10 मई कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से उबरने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी नवजोत कौर ने सोमवार को कहा कि यह खतरनाक वायरस भी आगामी तोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के उनके आत्मविश्वास को नहीं डिगा सका है।
नवजोत महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल समेत उन खिलाड़ियों में शामिल थीं जो 10 दिनों के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय शिविर में वापसी पर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पायी गयी थी।
सभी खिलाड़ी 14 दिनों तक पृथकवास पर रहने के बाद इससे उबर गयी।
नवजोत ने कहा, ‘‘ जब हमने सुना कि कोविड-19 जांच में हम पॉजिटिव आये हैं तब हमें काफी निराशा हुई। हमारी चिंता यह थी कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद भी हम संक्रमित कैसे हो गए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम में बीमारी के मामूली लक्षण थे , लेकिन दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहना चुनौतीपूर्ण था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने हल्का अभ्यास किया और मैदान पर वापसी करना अच्छा रहा। मैं पृथकवास के दौरान अपने रूम में हल्का अभ्यास करती थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इन चुनौतियों से हम अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने दे रहे हैं। ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी एथलीटों के प्रशिक्षण के लिए ये चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना महत्वपूर्ण है और इस मामले में हम सबकी यही सोच है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

