एजेंसी न्यूज

COVID-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रही है दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के रोगियों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी है और शहर के कोटे की ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को दिया जा रहा है।

COVID-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रही है दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 (COVID-19)के रोगियों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी है और शहर के कोटे की ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को दिया जा रहा है. इससे कुछ घंटे पहले ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने तथा रोगियों के लिए तत्काल ऑक्सीजन आपूर्ति सुदृढ़ करने में मदद का अनुरोध किया था.

केजरीवाल ने रविवार शाम ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली को सामान्य से बहुत अधिक आपूर्ति की जरूरत है। आपूर्ति बढ़ाने की बात तो दूर, हमारी सामान्य आपूर्ति ही बहुत कम हो गई है और दिल्ली के कोटे को दूसरे राज्यों में भेजा गया है. यह भी पढ़े; COVID-19: दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, ऑक्सीजन की कमी- सिर्फ 100 ICU बेड बचे

वहीं मुख्यमंत्री ने इससे पहले ऑनलाइन ब्रीफिंग में अस्पतालों में, खासतौर पर दिल्ली के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात ऑक्सीजन की कमी की वजह से त्रासदी होते-होते बची।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).