कोविड-19: तीन मणिपुरी छात्रों को दिल्ली पुलिस ने मुहैया कराया राशन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे तीन मणिपुरी छात्रों की मदद के लिए आगे आते हुए दिल्ली पुलिस उन्हें मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। इन छात्रों के पास आवश्यक वस्तुएं और रुपये नहीं बचे थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ये छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं और चिराग दिल्ली में किराए के कमरों में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस की तरफ से दिल्ली पुलिस को इन छात्रों की मदद के लिए आपात संदेश मिला जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन छात्रों से संपर्क किया।
अधिकारी ने कहा, “छात्रों ने हमें बताया कि उनके पास आवश्यक वस्तुएं खत्म हो गई हैं और उनके पास राशन खरीदने के लिये पैसे भी नहीं बचे हैं। मालवीय नगर की पुलिस टीम उनके पास पहुंची और उन्हें आवश्यक राशन दिया।”
छात्रों को 15 किलो चावल, आटा, दाल, तेल और अन्य आवश्यक चीजें देकर कहा गया कि कोई भी समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

