कोविड-19: देश में मृतक संख्या बढ़कर 543 हुई, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 17,265
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,175 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,546 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है।
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 543 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़ कर 17,265 हो गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,175 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,546 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है।
इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
रविवार शाम से कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र के 12, गुजरात के पांच, राजस्थान के तीन और दिल्ली एवं कर्नाटक के दो-दो व्यक्ति शामिल हैं।
संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 543 लोगों की मौत में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 223 लोगों की मौत हुई है। उसके बाद मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 63, दिल्ली में 45 और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई।
उत्तर प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि पंजाब एवं कर्नाटक में 16-16 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है।
संक्रमण से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15-15 और राजस्थान में 14 लोगों की मौत हुई है।
इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। झारखंड और बिहार में दो-दो लोगों की जान गई है।
मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है।
हालांकि ‘पीटीआई-’ की गणना के अनुसार रविवार तक 565 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

