श्रीनगर, 15 जून जम्मू कश्मीर में सोमवार को 18 साल के एक किशोर समेत कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई जिसके साथ संघ शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले किशोर की यहां एसएचएमएस अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मरीज पर हमला हुआ था और उसे चिकित्सकीय कानूनी मामले के रूप में 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा कि अगले दिन जांच के लिए मरीज के बलगम के नमूने लिए गए थे। उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
सोमवार को कोविड-19 से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चादूरा क्षेत्र का रहने वाला था और एसएचएमएस अस्पताल में उसकी मौत हुई।
कोविड-19 से हुई इन दोनों मौत के सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY