एजेंसी न्यूज

कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार

सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों के प्रति लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण ही राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार
जमात

चेन्नई, 28 अप्रैल तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2058 पहुंच गया।

सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों के प्रति लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण ही राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा "सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों में लोगों का पूर्ण सहयोग मिले तो इस महामारी के प्रसार को आसानी से रोका जा सकता है।"

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमें लोगों से इस तरह का समर्थन को नहीं मिल पाया, तो राज्य संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं हो पाएगा।

उन्होंने कहा, "इसलिए, लोगों को इस बीमारी के गंभीरता (कोविड​​-19) को समझते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए।”

एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार 68 वर्षीय व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 संक्रमण के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

मंगलवार को संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2058 पर पहुंच गया। मंगलवार को दर्ज हुए नए मामलों में पांच दिन की एक बच्ची भी शामिल थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 27 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक 1,128 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).