एजेंसी न्यूज

कोविड-19 : सीआरपीएफ ने एम्स को एक लाख सर्जिकल मास्क दान में दिए

अधिकारियों ने कहा कि तीन स्तरीय मास्क को राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीएफ के एक केंद्र में अर्द्धसैनिक बल के परिवार कल्याण संगठन द्वारा तैयार किया गया है।

कोविड-19 : सीआरपीएफ ने एम्स को एक लाख सर्जिकल मास्क दान में दिए
जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मंगलवार को एम्स के कर्मचारियों के उपयोग के लिए एक लाख सर्जिकल मास्क सौंपे।

अधिकारियों ने कहा कि तीन स्तरीय मास्क को राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीएफ के एक केंद्र में अर्द्धसैनिक बल के परिवार कल्याण संगठन द्वारा तैयार किया गया है।

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल ने देश भर में न केवल अपनी इकाइयों बल्कि दूसरे संगठनों में आपूर्ति के लिए मास्क बनाने वाला स्वचालित मशीन लगाया था।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सा अधीक्षक डी. के. शर्मा ने बल को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘तीन स्तरीय सर्जिकल फेस मास्क अग्रिम मोर्चा के स्वास्थ्य कर्मियों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारे महत्वपूर्ण संसाधन हैं।’’

बल ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि यह प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान के प्रति हमारा योगदान है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एम्स को नि:शुल्क मास्क दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).