COVID-19: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 49 वर्ष की थीं.
इंदौर, 24 अप्रैल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कांग्रेस(Congress) विधायक कलावती भूरिया(Kalavati Bhuria)की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई. वह 49 वर्ष की थीं.पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं. वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं.
शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था.जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था.यह भी पढ़ें: COVID-19 Spike: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 3,46,786 नए केस- 2,624 की मौत
लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं. वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बनी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

