देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ जवानों समेत 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 31 जवानों समेत 34 लोगों की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
होशियारपुर, 17 जुलाई पंजाब के होशियारपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 31 जवानों समेत 34 लोगों की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 253 हो गई है जिनमें से सात मरीजों की मौत हो गई।
होशियारपुर के सरकारी सर्जन डॉ जसबीर सिंह ने कहा कि खरकान स्थित बीएसएफ के प्रशिक्षण केंद्र में 31 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कस्टम विभाग ने दो और लोगों, अबुबकर और अब्दुल हमीद को किया गिरफ्तार.
बृहस्पतिवार तक पंजाब में कोविड-19 से 230 मरीजों की मौत हो चुकी थी और संक्रमण के कुल 9094 मामले सामने आ चुके थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)