एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 के हालात किल्लारी भूकंप से अलग हैं:पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा करते हुए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि 1993 में किल्लारी में आए विनाशकारी भूकंप से उत्पन्न स्थिति के मुकाबले मौजूदा महामारी के हालात अलग हैं।

देश की खबरें | कोविड-19 के हालात किल्लारी भूकंप से अलग हैं:पवार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 25 जुलाई राज्य में कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा करते हुए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि 1993 में किल्लारी में आए विनाशकारी भूकंप से उत्पन्न स्थिति के मुकाबले मौजूदा महामारी के हालात अलग हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा जारी पैकेज का अभी तक कोई लाभ देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा के लहेरियासराय में सहायक थाना बेंता में भारी बारिश के चलते पुलिस स्टेशन में पानी भरा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस सवाल के जवाब में कि किल्लारी भूंकप के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को लातूर स्थानांतरित कर दिया था, जबकि ठाकरे अभी चीजों का प्रबंधन घर से कर रहे हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किल्लारी के समय स्थिति अलग थी। वह आपदा एक जिले तक सीमित थी, लेकिन मौजूदा संकट पूरे राज्य में व्याप्त है।

1993 में आए किल्लारी भूकंप के समय पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़े | सीआरपीएफ के उप निरीक्षक ने अपने वरिष्ठ की हत्या करने के बाद की खुदकुशी.

किल्लारी भूकंप में लगभग 10,000 लोगों की मौत हो गई थी।

पवार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री राज्य में हर जगह जाएंगे तो समन्वय करना मुश्किल होगा।

विपक्षी दल भाजपा के नेता ठाकरे के घर से काम करने को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).