एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 8.5 लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 8.5 लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,34,620 हो गई है जबकि देश में 2,92,258 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: राजभवन में 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को किया आइसोलेट.

अधिकारियों ने कहा, “अब तक करीब 62.93 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।”

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | हिरासत में लिए गए अलगावादी नेता, प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के खिलाफ पीएसए के तहत होगा मामला दर्ज: DGP दिलबाग सिंह.

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के मामले 26,000 से ज्यादा सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में जिन 551 लोगों की मौत हुई हैं, उनमें 223 महाराष्ट्र से, 70 कर्नाटक से, 69 तमिलनाडु से, 34 दिल्ली से, 26 पश्चिम बंगाल से, 24 उत्तर प्रदेश से, 17 आंध्र प्रदेश से, 12 बिहार से, 10-10 गुजरात और जम्मू-कश्मीर से, नौ तेलंगाना से, आठ-आठ असम और पंजाब से तथा सात हरियाणा से हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में छह-छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ओडिशा में पांच, गोवा में तीन, केरल में दो और पुडुचेरी तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).