एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 31 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 61,408 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 23,38,035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 31 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त भारत में एक दिन में कोविड-19 के 61,408 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 23,38,035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,06,348 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 836 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है।

यह भी पढ़े | रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अब तक CBI से कोई समन नहीं मिला- वकील सतीश मणेशिंदे: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.85 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 75.27 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,10,771 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 22.88 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand-Off: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन से बातचीत विफल होने पर निपटने के लिए ‘सैन्य विकल्प’ मौजूद.

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 अगस्त तक देश में 3,59,02,137 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 6,09,917 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 836 लोगों की मौत हुई, उनमें से अधिक 258 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु के 97, आंध्र प्रदेश के 93, कर्नाटक के 68, उत्तर प्रदेश के 59, पश्चिम बंगाल के 57, पंजाब के 50, मध्य प्रदेश के 23, दिल्ली के 16, गुजरात के 14, राजस्थान के 11 और ओडिशा के 10 लोग थे।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नौ, असम, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा पुडुचेरी के आठ-आठ, हरियाणा तथा तेलंगाना में छह-छह, केरल तथा उत्तराखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़, झारखंड तथा गोवा में चार-चार, लद्दाख में दो, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मेघालय तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 57,542 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 22,253 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,517 , कर्नाटक में 4,683, दिल्ली में 4,300 , आंध्र प्रदेश में 3,282 , गुजरात में 2,895, उत्तर प्रदेश में 2,926, पश्चिम बंगाल में 2,794 और मध्य प्रदेश में 1,229 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,086, राजस्थान में 955, तेलंगाना में 761, जम्मू-कश्मीर में 617, हरियाणा में 603, बिहार में 511, ओडिशा में 409, झारखंड में 312 , असम में 242, केरल में 223 और उत्तराखंड में 200 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 197, पुडुचेरी में 159, गोवा में 144, त्रिपुरा में 73, चंडीगढ़ में 37, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 23, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).