एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले नौ लाख के पार पहुंचे, मरने वालों की संख्या 23,727 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ लाख के पार पहुंच गए। केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले नौ लाख के पार पहुंचे, मरने वालों की संख्या 23,727 हुई

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारत में कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ लाख के पार पहुंच गए। केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले अब 9,06,752 हैं। वहीं 553 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या अब 23,727 हो गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Bihar: पटना में बीजेपी के दफ्तर में कोरोना की एंट्री, 24 लोग मिले वायरस से पॉजिटिव.

कुल पुष्ट मामलों में से 5,71,459 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,11,565 लोगों का इलाज जारी है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अब तक करीब 63.02 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | पटना: बीजेपी ऑफिस में 24 व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आया पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के मामलों को एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे और केवल 56 दिनों में ही यह नौ लाख के पार पहुंच गए।

आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 553 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 193 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66, दिल्ली में 40, आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्थान में 15, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10 लोगों की जान गई है।

वहीं, तेलंगाना में नौ, जम्मू-कश्मीर में आठ, हरियाणा में सात, ओडिशा में छह, पंजाब में पांच, झारखंड तथा गोवा में तीन-तीन, केरल तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).