देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार हो गए हैं, वहीं 46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.55 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितम्बर भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार हो गए हैं, वहीं 46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.55 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,508 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,32,518 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 91,149 हो गई।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks PM Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों का शोषण, मित्रों का पोषण यही है बस मोदी सरकार.

देश में अभी तक 46,74,987 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,66,382 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज जारी है, जो कुल मामलों को 16.86 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष समिति ने किसान विधेयकों के विरोध में आज अमृतसर में रेल ट्रैक पर बैठकर शुरू किया ‘रेल रोको’ आंदोलन: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 23 सितम्बर तक कुल 6,74,36,031 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,56,569 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 479 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के 87, पंजाब के 64, तमिलनाडु के 63, पश्चिम बंगाल के 61, आंध्र प्रदेश के 45, मध्य प्रदेश के 42, कर्नाटक के 38 और दिल्ली के 36 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 91,149 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 33,886 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 9,010, कर्नाटक के 8,266, आंध्र प्रदेश के 5,506, उत्तर प्रदेश के 5,299, दिल्ली के 5,087, पश्चिम बंगाल के 4,544, गुजरात के 3,367 , पंजाब के 2,990 और मध्य प्रदेश के 2,077 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\