एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 56 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 45 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 56 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितम्बर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 45 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.25 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Stock Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 400 अंको से आई उछाल; निफ्टी में 100 अंकों से बढ़त दर्ज.

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 56,46,010 हो गए। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई। देश में अब तक 45,87,613 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.59 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोक्ष कलश योजना-2020 को दी मंजूरी.

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,68,377 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 17.15 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 सितम्बर तक कुल 6,62,79,462 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).