एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 13 लाख के पार, मृतकों की संख्या 31,358 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार को 13 लाख से पार हो गई। महज दो दिन पहले संक्रमण के मामले 12 लाख के पार हुए थे। इस संक्रामक रोग से देश में अब तक 8,49,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 13 लाख के पार, मृतकों की संख्या 31,358 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार को 13 लाख से पार हो गई। महज दो दिन पहले संक्रमण के मामले 12 लाख के पार हुए थे। इस संक्रामक रोग से देश में अब तक 8,49,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 48,916 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13,36,861 पर पहुंच गई जबकि 757 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,358 हो गई।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: रणबीरगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी.

देश में अब भी 4,56,071 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक करीब 63.54 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: CM बीएस येदियुरप्पा को गोकक विधानसभा क्षेत्र के लिए 2019 उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए समन जारी: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में जिन 757 लोगों की मौत हुई है उनमें से 278 की महाराष्ट्र, 108 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 59 की उत्तर प्रदेश, 49 की आंध्र प्रदेश, 35 की पश्चिम बंगाल, 32 की दिल्ली, 26 की गुजरात, 14 की जम्मू कश्मीर, 11 की मध्य प्रदेश और आठ-आठ लोगों की राजस्थान और तेलंगाना में मौत हुई।

असम, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में छह-छह, पंजाब में पांच, केरल और हरियाणा में चार-चार, बिहार और झारखंड में तीन-तीन तथा पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में एक-एक मरीज ने जान गंवाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).