देश की खबरें | असम में कोविड-19 के मामले 1,600 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने बाद, बुधवार को राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 1,600 के पार पहुंच गई।
गुवाहाटी, तीन जून असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने बाद, बुधवार को राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 1,600 के पार पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि राज्य में नए मामलों के साथ ही कोविड-19 के मामले 1,621 हो गए हैं।
यह भी पढ़े | कोविड के मरीज में कैसे होता है ऑक्सीजन सेचुरेशन?.
मंत्री ने बताया कि संक्रमित पाए गए 60 लोगों में से 38 धुबरी, 18 गोलाघाट और चार नगांव जिले के हैं।
उन्होंने बताया कि 1,621 में से 1,277 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 337 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं चार लोगों की इससे जान जा चुकी है और तीन राज्य से बाहर चले गए हैं।
मंत्री ने बताया कि मंगलवार देर रात को 48 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस दिन कुल संक्रमितों की संख्या 76 हो गई। वहीं मंगलवार को 53 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया कि अस्पताल से जिन लोगों को छुट्टी दी गई, उनमें से 18 सिलचर के, 12 गोलाघाट के, दो बारपेटा के और धेमाजी तथा दीफू का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
इस बीच, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत रूस से 37 यात्रियों को लेकर एक विमान मध्यरात्रि के बाद लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा।
इससे पहले कुवैत से 29 मई को 155 यात्रियों को लेकर एक विमान असम पहुंचा था और इसके 30 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। विमानों के परिचालन की शुरुआत से अब तक 64 हवाई यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
असम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तेजपुर में रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला को कोविड-19 जांच केंद्र बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही असम में अब आठ जांच केंद्र हो गए हैं।
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जून में संस्थानिक पृथकवास को घटाना और जांच दर को बढ़ाना है।
अंतर-राज्य यातायात साधनों के खुलने के बाद से असम में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

