एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले 13 लाख से अधिक हुए, 416 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 17,794 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 13,00,757 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले 13 लाख से अधिक हुए, 416 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 सितम्बर महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 17,794 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 13,00,757 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि दिन में 416 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 34,761 हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम के तौर पर नीतीश कुमार 30.9 प्रतिशत लोगों की पसंद: सर्वे.

विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 19,592 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 9,92,806 हो गई। राज्य में वर्तमान में 2,72,775 उपचाराधीन मरीज हैं।

मुंबई महानगर में दिन में 1,876 नये मामले सामने आये जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,94,303 हो गए। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 8,706 हो गई। शुक्रवार को 48 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में सीएम नीतीश कुमार से नाराज, लेकिन सत्ता के लिए एनडीए को ही मिलेंगे वोट-आईएएनएस सीवोटर सर्वे.

पुणे शहर में 1,553 नये मामले सामने आये जिससे वहां कुल मामले बढ़कर 1,49,187 हो गए। वहीं 27 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,374 हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 62,80,788 जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).