एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार; 228 और लोगों की जान गयी, 11391 मरीज स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,493 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले छह लाख के पार चले गये जबकि 288 और मरीजों की जान चली गयी। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार; 228 और लोगों की जान गयी, 11391 मरीज स्वस्थ हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 अगस्त महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,493 नए मरीज सामने आने से इस महामारी के मामले छह लाख के पार चले गये जबकि 288 और मरीजों की जान चली गयी। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 8,493 नए मरीज सामने से इस महामारी के मामले बढ़कर 6,04,358 हो गये जबकि 288 और लोगों की इस वायरस से मृत्यु हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 20,265 हो गई।

यह भी पढ़े | Nithyananda: भगोड़ा नित्यानंद गणेश चतुर्थि पर रिजर्व बैंक की करने जा रहा है स्थापना.

उन्होंने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के 11,391 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 4,28,514 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब 1,55,268 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | JP Nadda Attacks On Rahul Gandhi: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- चीन के लोगों से आपने और आपकी मां ने पैसे लिए.

उन्होंने बताया कि मुंबई में 753 नए मामले सामने आए और 40 मौतें हुईं। इससे शहर में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,29,479 हो गई और मरने वालों की संख्या 7,173 हो गई। मुंबई में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,704 है।

इसी तरह पुणे में 919 नये मरीज सामने आये और जिले में इस महामारी के मामले 80,407 हो गये जबकि 26 मरीजों की जान चले जाने से जिले में अबतक 2077 लोगों इस वायरस से मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 32,06,248 लोगों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).